District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : परिवार नियोजन की सभी जानकारी अब एक क्लिक करते ही 9031691691 मोबाइल स्क्रीन पर मिल रही है जानकारी।

परिवार नियोजन की सभी जानकारी अब एक क्लिक पर मिल रही है

  • व्हाट्सएप बोट, लोगों को घर बैठे जानकारी प्राप्त करने में वरदान साबित हो रहा।
  • परिवार नियोजन की सभी जानकारी अब एक क्लिक करते ही 9031691691 मोबाइल स्क्रीन पर मिल रही है जानकारी।
  • गोपनीयता के साथ दी जाएगी जानकारी:नंबर को मोबाइल में सेव कर व्हाट्सएप फंक्शन में करना होगा क्लिक:

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कोविड काल में परिवार नियोजन को लेकर भी लोगों में भ्रांतियां हैं। कोविड वैक्सीनेशन के साथ साथ परिवार नियोजन के विषय पर लोगों में भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी है। सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि परिवार नियोजन अभियान को सफल बनाने और इसके संदेश को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। इसे सार्थक रूप देने के लिए तमाम जरूरी निर्णय लिए जा रहे और तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि इस अभियान का संदेश समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच सके और अधिकाधिक लोग सुविधाजनक तरीके से लाभान्वित हो सकें। इसी कड़ी में केयर इंडिया के सहयोग से कोमल दीदी व्हाट्सएप बोट नामक एक एप जारी किया गया है। जिसपर एक क्लिक करते ही परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार (स्थाई और अस्थाई) की तमाम जानकारियां मोबाइल स्क्रीन पर मिलेंगी। यह एप परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए वरदान साबित होगा। इस एप के माध्यम से किसी क्षेत्र के इच्छुक व्यक्ति घर बैठे सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। केयर इंडिया के फैमिली प्लानिंग के जिला समन्वयक डॉ फैज अख्तर ने बताया, की लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त करने के लिए कोमल दीदी व्हाट्सएप बोट लांच किया गया है। इसका नंबर 9031691691 है। इस जारी नंबर पर कोई भी व्यक्ति सुविधाजनक तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किन्तु, जानकारी प्राप्त करने के लिए जारी नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना होगा, जिसके बाद व्हाट्सएप फंक्शन में जाकर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर क्लिक करना है। इसके बाद आने वाले विकल्प को क्लिक कर कोई भी व्यक्ति परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, उन्होंने बताया, यह सुविधा परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ना सिर्फ सुविधाजनक बल्कि लोगों को घरों से बाहर भी नहीं निकलना पड़ेगा। यानी घर बैठे ही सारी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनाजिम ने बताया की इस एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। यानी सभी जानकारियां गोपनीयता के साथ दी जाएगी और लाभार्थियों की पहचान भी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि खासकर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए सुविधाजनक तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकें जिससे एप का उद्देश्य सफल हो सके। साथ ही अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button