District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने ठाकुरगंज में किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

किशनगंज,20फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फ़रीद अहमद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी विकास राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ठाकुरगंज पहुंचकर सभा स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कृषि फार्म परिसर में प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मंच निर्माण, मीडिया समन्वय, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा पार्किंग व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाएं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने तथा प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पूर्व में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहता। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!