District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य : जिलाधिकारी

किशनगंज,06अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। सोमवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है और वर्तमान में 6889 से अधिक गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

डीएम ने कहा कि गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी पहले की तरह सुचारू रूप से चालू कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे घर बैठे ही सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद दो से तीन दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा धावा दल के माध्यम से नियमित छापेमारी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित हो रहा है। कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06456-225152 जारी किया गया है। एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समय पर निष्पादन कर दिया गया।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!