ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोवा विधान सभा द्वारा अयोजित ‘नेशनल यूथ पार्लियामेंट’ कार्यक्रम में युवाओं से भरी सभा को संबोधित किया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-गोवा की राजधानी पणजी में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी युवाओं को एक मंच पर लाना है ताकि देश में लोकतंत्र को मजबूती मिले और एक राष्ट्रवादी सोच का निर्माण हो। इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ० श्री प्रमोद सावंत जी एवं एम०आई०टी० – एस०ओ०जी०, पुणे के श्री राहुल वी० कराड जी का हृदय से आभार।
गोवा की आजादी के 60वीं और भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन एम०आई०टी० – एस०ओ०जी०, पुणे के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में गोवा के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत जी, गोवा के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री मनोहर अजगांवकर जी, हरियाणा के सिरसा से माननीय सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी, जम्मू – कश्मीर के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री कविंदर गुप्ता जी, गोवा के कर्टोरिम से माननीय विधायक श्री एलेक्सो रेगिनाल्डो लौरेंको जी, गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा ढोंढ जी, एडवोकेट श्रीमती नुपुर शर्मा जी सहित अन्य गणमान्य एवं गोवा के बुद्धिजीवी व्यक्तित्व उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!