District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर DM और SP की उपस्थिति में टेउसा पंचायत एवं चकला पंचायत के अनुसूचित जाति टोला में स्थानीय बुजुर्ग ने राष्ट्रीय झंडा फहराया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के महादलित टोलो में भी गणतंत्र दिवस पर काफी उमंग और उत्साह रहा। टेउसा पंचायत के अनुसूचित जाति टोला में डीएम, डॉ आदित्य प्रकाश एवम चकला पंचायत के घोड़ामारा अनुसूचित जाति बस्ती में पुलिस अधीक्षक, डॉ इनामुल हक मेंगनू की उपस्थिति में स्थानीय बुजुर्ग ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। DM एवम एसपी के साथ टोला के लोगो ने बड़े ही उत्साह के साथ झंडोतोलन कार्यक्रम मे भाग लिया। जिलाधिकारी ने टेऊसा पंचायत के ढेकसारा अनुसूचित जाति बस्ती में झंडोतोलन के बाद जरूरतमंद लोगो के बीच चश्मा का वितरण भी किया। जिलाधिकारी ने लोगो से मास्क पहनने, दो गज की दूरी का पालन करने एवम समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहने के लिए प्रेरित किया। लगभग यही दृश्य जिले के सभी महादलित टोलो में भी देखी गई, जहाँ जिले के वरीय पदाधिकारियो की उपस्थिति में टोला बुजुर्ग ने तिरंगा फहराया। जिला मुख्यालय में जिलास्तरीय पदाधिकारी और प्रखंड में वहा पर पदस्थापित पदाधिकारियों ने महादलित टोला में जाकर स्थानीय लोगो में बुजुर्ग के द्वारा किए गए झंडोतोलन में सम्मिलित हुए।उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निदेशानुसार जिला स्तर से 30 महादलित टोला में राष्ट्रीय झंडोतोलन कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। सभी टोला में लोगो में काफी उत्साह और उमंग दिखा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button