उत्तर प्रदेशझारखंडताजा खबरपश्चिम बंगालप्रमुख खबरेंबिहारयोजनाराजनीतिराज्य

अभाविप (ABVP) की छात्र दैनंदिनी 2024 का हुआ विमोचन, मुखपृष्ठ पर राममंदिर का प्रस्तावित माडल प्रदर्शित

अभाविप (ABVP) के अमृत महोत्सव वर्ष का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 7-10 दिसंबर को आयोजित होगा


रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छात्र दैनंदिनी का दिल्ली में विमोचन किया गया। विमोचन के अवसर पर अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. नागेश ठाकुर, अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री, डूसू सचिव अपराजिता, डूसू संयुक्त-सचिव सचिन बैसला व अन्य छात्र नेता उपस्थित रहे। अभाविप की वर्ष 2024 की विद्यार्थी डायरी के मुखपृष्ठ पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के प्रस्तावित माडल, आदित्य एल-1, भारत शब्द को 18 भारतीय लिपियों में लिख भाषाई समृद्धता को स्थान, भारत मंडपम्, चंद्रयान-3, युवाओं की सेवा व पर्यावरण क्षेत्र में प्रतिनिधि भूमिका, अभाविप की सेवा क्षेत्र गतिविधियां आदि के उल्लेख द्वारा न‌ए भारत की युवा आशाओं के स्वर को स्थान मिला है।

अभाविप के अमृत महोत्सव वर्ष का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 7-10 दिसंबर को आयोजित होगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से 10 हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा अभाविप की नई छात्र दैनंदिनी में संगठनात्मक विषयों की संक्षिप्त जानकारी, त्योहारों का उल्लेख कैलेंडर इत्यादि की जानकारी के साथ भारतीय युवाओं की आकांक्षाओं तथा भारत की प्रगति को दर्शाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button