ताजा खबरप्रमुख खबरें

ABVP ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन, देखें वीडियो

सागर कुमार विशेष संवाददाता 

 

दिनांक:-09/02/2023

————————————

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर को पटना से दूर बख्तियारपुर ले जाने के सरकार के निर्णय के विरोध में विरोध मार्च कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया

कॉलेज ऑफ कॉमर्स से विरोध मार्च करते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मुख्यालय तक गए।छात्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे सदस्य मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सीनेट सदस्य आलोक तिवारी ने कहा की मगध विश्वविद्यालय से अलग पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इसीलिए किया गया ताकि छात्रों को बोधगया जाना ना पड़े एवं उस समय के तत्कालीन कैबिनेट से इसकी मोहर लगी कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का परिसर पटना में होगा लेकिन मुख्यमंत्री ने फिर पलटी मारते हुए विश्वविद्यालय को अपने घर के बगल में ले जाने का छात्र विरोधी निर्णय ले लियापाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के संयोजक प्रियरंजन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के छात्र विरोधी निर्णय के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित में चरणबद्ध तरीके से तब तक आंदोलन करेगी जब तक मुख्यमंत्री अपने फैसले को वापस ना ले लेते हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार ने फैसला का विरोध जताते हुए कहा कि बख्तियारपुर जाने से विश्वविद्यालय का हाल फिर से वही मगध विश्वविद्यालय वाला हो जाएगा जो छात्र हित में कभी स्वीकार नहीं है। पुतला दहन में मुख्य रूप से जिला संयोजक अभिनव पांडे प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दीपक कुमार आदित्य कुमार आयुष कुमार अनिमेश कुमार जितेश सिंह प्रशांत गौतम विक्की शाह नवनीत मिश्रा आदि उपस्थित थे

 

Related Articles

Back to top button