ताजा खबर

आम आदमी पार्टी बिहार को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष।…

ऋषिकेश पाण्डेय/आम आदमी पार्टी बिहार के प्रभारी सह दिल्ली विधानसभा के विधायक श्री अजेश यादव ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए भागलपुर निवासी श्री राकेश यादव को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी की नीति, विचारधारा और संगठनात्मक दृष्टिकोण को और सशक्त बनाएगी।

इसके साथ ही 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश सचिव, 6 संयुक्त सचिव के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और सचिव की भी नियुक्ति की गई है। इन पदाधिकारियों के माध्यम से पार्टी बिहार में अपनी उपस्थिति और जनसंपर्क को और मजबूत करेगी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राजेश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “नए नेतृत्व और पदाधिकारियों के साथ आम आदमी पार्टी बिहार में जनसेवा और पारदर्शी राजनीति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!