ताजा खबर

लोजपा-(रा) के प्रदेश मुख्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के पूर्व संध्या पर आज संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया, संचालन राष्ट्रीय पदाधिकारी ललन साह ने किया।

अविनाश कुमार/सभा को संबोधित करते हुए, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि आज हम लोग भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह संकल्प दिवस के रूप में मना रहें है कौन सा संकल्प आज हम लोग ले रहें है। क्या कर्पूरी जी जिस मजलूमों, गरीबों, बेजुबानों पर हो रहें जुल्म के खिलाफ निरंतर संघर्ष करते रहें। आज जिस संघर्ष को हम लोगों के नेता चिराग पासवान चला रहें है। उस संघर्ष को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ चलायेगा। यदि हम इस संघर्ष को चलाने का संकल्प लेते है तो कर्पूरी जी के उस नारा को अंगीकार करना होगा, जिसमें उन्हों ने कहा था कि कबीरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ जो घर जारे अपना चले हमारे साथ यानी सबकुछ छोड़कर गरीबों, मजलूमों और बेजुबानों के लिए संघर्ष की शुरुआत करें।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी,युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर शर्मा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, रामभरोस शर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विधानचंद्र भारती, उत्सव सेठ, मुजफ्फर हसन, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हसनैन खान, युवा के प्रदेश सचिव अमर पासवान, कैप्टन सिकंदर शर्मा, पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील यादव, गुड़िया शर्मा, दिलीप यादव, सुदीप्त कुमार, नन्द किशोर यादव, शोभा पासवान, रामप्रवेश यादव, सलीम शाही, ललन प्रसाद ताती, मंटू यादव ने संबोधित किया।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button