प्रमुख खबरें

विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं सचेतकगण के बीच बैठक आहूत की गई

 त्रिलोकी नाथ प्रसाद/श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग-सह-मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल, बिहार विधान सभा ने बिहार विधानसभा के मुख्य भवन स्थित मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) कार्यालय कक्ष में विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं सचेतकगण के बीच बैठक आहूत की गई है, जिसमें सभी माननीय सचेतकगण के बीच भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री नितिन नवीन जी के 12.00 बजे मध्याह्न बिहार विधानसभा में आगमन पर जोरदार स्वागत करने पर विचार-विमर्श किया गया।

आगे माननीय मंत्री जी ने कहा कि सभी सचेतकगण ससमय बिहार विधान सभा के मुख्य द्वार पर आकर जोरदार एवं गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करेंगें । इस बैठक में उपस्थित श्री विनोद नारायण झा, उपमुख्य सचेतक, श्री मंजीत सिंह, सचेतक, श्री राजू तिवारी, सचेतक, श्री सुधांशु शेखर, सचेतक, श्री कुमार शैलेन्द्र, सचेतक, श्री राम विलास कामत, सचेतक, श्री अरूण मांझी, सचेतक, श्रीमती गायत्री देवी, सचेतक एवं श्री रत्नेश कुमार सचेतक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!