किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : स्पीड शतरंज प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने दिखाया हुनर

मिलनपल्ली स्थित स्पीड किड्स स्कूल में हुआ आयोजन

किशनगंज,01सितंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ एवं इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मिलनपल्ली स्थित स्पीड किड्स स्कूल में नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक एवं जिला शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष दीप कुमार ने किया। उन्होंने शतरंज को बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि यह खेल उनकी चिंतन क्षमता, तर्कशक्ति एवं धैर्य को मजबूत करता है।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता, आयोजन सचिव कमल कर्मकार और संयोजक निरोज खान ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित कर संपन्न कराया गया।

यूकेजी वर्ग में आयांश सिन्हा प्रथम, हर्षित आनंद द्वितीय एवं धीरज कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
प्रथम वर्ग में रौनक दास ने पहला, अनंत अभिनंदन ने दूसरा तथा अहान कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ओपन वर्ग में श्रेयांश दीप प्रथम, श्रेया कुमारी द्वितीय और आध्या साहा तृतीय रहीं।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की शिक्षिकाओं – कविता दास, सुभश्री, मालविका पाल, दीपमाला, संदीप, अंकिता, अदिति, साजिया एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!