राँचीसावन महोत्सव

रांची प्रेस क्लब में सावन महोत्सव पर खूब जमा रंग, गौरी रानी बनीं सावन क्वीन, कृष्णा पांडे प्रथम रनर अप

रांची। रांची प्रेस क्लब में रविवार को वूमेन वेलफेयर कमेटी और प्रेस क्लब के सौजन्य से सावन महोत्सव का आयोजन उल्लास और उमंग के साथ किया गया। महिला पत्रकारों और क्लब सदस्यों के परिवार की महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक संस्कृति के साथ हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने रैंप वाक, मेहंदी, हाउजी, नृत्य और कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गौरी रानी सावन क्वीन चुनी गईं। कृष्णा पांडे प्रथम रनर अप और नेहा शर्मा द्वितीय रनर अप रहीं।कार्यक्रम में रांची की मेयर रौशनी खलखो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के साथ सावन महोत्सव की खुशियां साझा कीं और आयोजन की सराहना की। महोत्सव का सबसे आकर्षक आयोजन ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने सावन की थीम पर अपनी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और पारंपरिक परिधान के साथ निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें रितिका शाहदेव ने प्रथम, अरण्या ने द्वितीय और पल्लवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट आउटफिट, बेस्ट लुक, बेस्ट चूड़ी और बेस्ट बिंदी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सावन क्वीन की प्रथम रनर अप कृष्णा पांडे ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। शर्मिष्ठा मजुमदार, रेखा पाठक, करबी दत्ता और ऊषा पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन की संयोजक क्लब की मैनेजिंग कमेटी मेंबर प्रतिमा कुमारी थीं। महोत्सव में एंकर का दायित्व पूजा मिश्रा और आरती कुमारी ने बखूबी निभाया। महोत्सव में विभिन्न ओपन गेम्स और हाउजी ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। आकर्षक झूले का आनंद महिलाओं और बच्चों ने लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता भी कराई गई। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button