नई दिल्ली में होगा ‘गुरु गोविंद सिंह केवल सच सम्मान-2025’ का भव्य आयोजन

गुड्डू कुमार सिंह/सिखों के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल गुरु गोविंद सिंह की स्मृति और उनके विचारों को समर्पित “गुरु गोविंद सिंह केवल सच सम्मान-2025” का भव्य आयोजन आगामी 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को राजधानी दिल्ली में किया जाएगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केवल सच के संपादक व्रजेश मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया रफी मार्ग नई दिल्ली में अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित मीडिया समूह ‘केवल सच’ द्वारा पिछले 20 वर्षों से निरंतर निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘केवल सच’ परिवार अपने 20वें स्थापना वर्ष के अवसर पर इस विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान गुरु गोविंद सिंह के जीवन, उनके संघर्ष, त्याग, साहस और सामाजिक समरसता से जुड़े विचारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उनके योगदान पर आधारित विशेषांक का विमोचन, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।वहीं आयोजक व्रजेश मिश्र के अनुसार, यह आयोजन केवल सम्मान तक सीमित नहीं होगा, बल्कि समाज में सत्य, साहस और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी देगा। कार्यक्रम में देशभर से पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार और गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।वहीं ‘केवल सच’ मीडिया परिवार ने सभी शुभचिंतकों, पाठकों और समाजसेवियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को गरिमा प्रदान करने की अपील की है।श्री मिश्र ने कहा कि यह आयोजन न केवल गुरु गोविंद सिंह की विरासत को नमन है, बल्कि सत्य और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति ‘केवल सच’ की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।


