अररिया : सेविका व सहायिकाओं को स्थायी कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर बाढ़ आपदा मंत्री को सौपा चार सुत्री मांग पत्र

अररिया,10अगस्त(के.स.)। अब्दुल कैय्यूम/दिलीप विश्वास, जिला के विभिन्न प्रखंडों की सैकड़ो सेविका व सहायिकाओं को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में रविवार को बाढ़ आपदा प्रबंधन मंत्री बिहार सरकार विजय कुमार मंडल से मुलाकात कर अपनी समस्यों से अवगत कराते हुए एक चार सुत्री मांगपत्र सौपा। सौंपे गए मांग पत्रों में बिहार की सेविका, सहायिकाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, सेविका व सहायिकाओं को जीविकोपार्जन के लिये मानदेय के रूप में सेविका को 25 हजार, सहायिका को 18 हजार करने, न्यायलय के आदेशानुसार सेविकाओ को ग्रेच्युटी का लाभ देने तथा लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान सेविकाओं से लाभ लेने के बाद उन्हें परिश्रमिक देने आदि मांग शामिल हैं।
सेविकाओं ने बाढ़ आपदा मंत्री बिहार सरकार विजय कुमार मंडल को अवगत कराते हुए कहा कि सेविका बहने समाज में एक बच्चे के जन्म से लेकर मृत्यु तक देखभाल का डाटा रखती है, बच्चो, गर्भवती व धात्री महिलाओं का समय समय पर ग्रह भ्रमण कर उन्हें खान पान की बेहतर सलाह देती हैं। इस बावजूद भी सरकार उनलोगो के साथ छल कर रही हैं। उनलोगों को मानदेय के रूप में महज सात हजार रुपया दिया जाता हैं। जो उनके परिवार के भरण पोषण के लिये नाकाफी हैं।सेविकाओं से बिहार सरकार के बाढ़ आपदा मंत्री से इस दिशा में सदन में सकारात्मक पहल करने की मांग की हैं।
इस मौके पर मंत्री विजय कुमार मंडल ने उनके मांगो को सदन में उठाने का भरोसा सेविकाओं को दिया। इस अवसर पर कई प्रखंडों की सेविका, सहायिका मौजूद थी।
इस अवसर पर अध्यक्ष उमा देवी, महामंत्री अंजू देवी, उपाध्यक्ष रोजी बेगम, सचिव तरन्नुम आरा, रेखा देवी, स्वेता देवी, नाजिश बनो, रूबेना खातून, नीरा देवी, प्रियंका देवी, असगरी, रीता देवी, शनिचरी देवी, समीना खातून, पूजा कुमारी, चांद बनो, गुलशन आरा आदि मोजूद थे।