राज्य

*विधान परिषद् के सभापति से मिला तिब्‍बती संसद के सदस्‍यों का प्रतिनिधिमंडल*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर से निर्वासित तिब्‍बती संसद के दो सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्‍टाचार मुलाकात किया। सभापति महोदय ने उन्‍हें विधान परिषद् का मोमेंटो एवं शाल देकर सम्‍मानित किया। इस प्रतिनिधिमंडल में निर्वासित तिब्‍बती संसद के सांसद कुगा सोटोप और सांसद तेनजिन जिगदल शामिल थे। सभापति महोदय ने कहा कि प्रारंभिक काल से ही तिब्‍बती जनमानस में भारत को सदैव ‘देवताओं की भूमि’ माना जाता रहा है। गौतम बुद्ध की यह धरती बिहार प्रारंभ से ही गौरवमयी रही है। आजादी से अब तक भारत और तिब्‍बत के बीच अच्‍छे संबंध रहे हैं। भारत और तिब्‍बत के बीच ऐतिहासिक सांस्‍कृति, समाजिक एवं राजनितिक मुद्दों पर बात की। प्रतिनिधिमंडल ने तिब्‍बती संस्‍कृति के प्रति सकारात्‍मक रूख रखने के लिए सभापति के प्रति आभार जताया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!