अररिया : शादी की नीयत से 20 वर्षीय किशोरी का हुआ अपहरण अपहरण कर्ता सहित तीन पर पलासी थाना में मामला दर्ज।

प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग हैं अपहृता को शीघ्र बरामद कर लिया जायेगा-थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार
अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिले के पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव से एक 20 वर्षीय युवती के शादी की नीयत से अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस बाबत अपहृता के पिता ने पलासी थाना में जोकीहाट थाना क्षेत्र के कटरबाड़ी गांव के अपहरण कर्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया हैं। घटना बीते 16 अप्रैल बताया गया हैं। थाना विलंब से सूचना देने के कारण खोजबीन बताया गया हैं। घटना की बाबत अपहृता के पिता ने कहा है कि गत 16 अप्रैल को वे लोग सुबह गेंहू काटने गया हुआ था। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। जब वे लोग शाम पांच बजे गेंहू काट कर वापस लौटे तो मेरी पुत्री घर से गायब थी। खोजबीन में पता चला कि जोकीहाट थाना क्षेत्र के कटरबाड़ी गांव के एक युवक शादी की नीयत से उसे अगवा कर लिया हैं। खोजबीन के क्रम में जब वे लोग कटरबाड़ी गए तो अपहरण कर्ता के परिजनों ने उनलोगों को उनकी पुत्री का मिल जाने का वादा किया। साथ ही साथ केस दर्ज नही करने का गुहार लगाया। काफी दिन बाद जब उसकी पुत्री वापस नही आई तो वे लोग फिर कटरबाड़ी जाकर पुत्री वापसी की बात कही तो अपहरण कर्ता के परिजनों ने धमकी देते हुए कहा जो करना हैं कर लो। आखिर कर थाना पहुचकर पुत्री की सकुशल वापसी की गुहार लगाया। इधर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग हैं। अपहृता को शीघ्र बरामद कर लिया जायेगा।