District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने किया मद्य निषेध विभाग के कार्यों की समीक्षा

जिले का अन्तर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण मादक पदार्थ की अवैध आवागमन की रोकथाम हेतु अतिसक्रियता बरतने की जरूरत है: डीएम

किशनगंज, 11 मार्च (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आगामी लोकसभा 2024 के मद्देनजर जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा की जा रहे कार्यों की समीक्षा सोमवार को की। डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले का अन्तर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे होने के कारण मादक पदार्थ की अवैध आवागमन की रोकथाम हेतु अतिसक्रियता बरतने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि परिवहन विभाग एवं मद्य निषेध विभाग के बीच ताल-मेल हो। उन्होंने निर्देशित किया की जितने भी चेक पोस्ट है उस पर अनवरत सघन जांच करने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने आगे निर्देश दिया कि ऐसे अन्य जगहों को भी चिन्हित किया जाए एवं पुलिस बल के साथ नियमित रूप से गस्ती एवं सघन छापेमारी अभियान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया गया कि मादक पदार्थों का सीजर संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी। बैठक में अधीक्षक मद्य निषेध, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं होमगार्ड डीएसपी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!