राज्य

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न,तीस हजार मानदेय व उम्र सीमा समाप्त करने की उठाई मॉग।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन बिहार के बैनर तले अनुमंङल कार्यकारिणी की बैठक पीरो अनुमंडल मुरव्यलय में मदन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न की गई।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री एनामुल हक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरारी प्रखण्ड से प्रतिनिधित्व कर रहे बिरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की सरकार जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की लंबित मांग सरकारी नौकरी या तीस हजार रुपये मानदेय के साथ उम्र सीमा को समाप्त करने के साथ अनुकंपा बरकरार रखते हुए, पूरे बिहार के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों का आवंटन भौगोलिक दृष्टिकोण को देखते हुए बराबर करने के साथ ही बिहार सरकार से मांग की गई की खाद्य आपूर्ति अधिनियम में संशोधित करते हुए 6 घंटा के बदले 8 घंटा कार्य जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को करने की मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री देवन रजक के आह्वान पर 11 जनवरी 2024 को पूरे देश के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार दिल्ली के जंतर मंतर तथा रामलीला मैदान पर पुरानी मांगों के समर्थन में धरना देंगे।इस बैठक में मुख्य रूप से मो० सरफराज खाँ,मो० रबनवाज खाँ,मो० जिब्रील अंसारी ,हंसराज सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह ,भुवनेश्वर राम उनैब खान फिरोज खान ,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!