राज्य

पीरो में इवीएम प्रदर्शन केन्द्र खुला।..

 गुड्डू कुमार सिंह/आरा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त पीरो अनुमंडल के मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट से परिचित कराने एवं उनमें जागरूकता बढ़ाने हेतु इवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी पीरो श्रेया कश्यप, अवर निर्वाचन पदाधिकारी तौकीर क्रिबिया, डीसीएलआर वरूणजय कुमार , बीडीओ सुनील कुमार गौतम, बीपीआरओ मनीष कुमार पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सही जानकारी के अभाव में बहुत से मतदाता इवीएम द्वारा मतदान प्रक्रिया में अपने मत का स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में स्वच्छ व निष्पक्ष मतदान के लिए आम मतदाताओं को इवीएम व वीवीपैट की जानकारी आवश्यक है। ताकि सभी मतदाता बिना दूसरे की मदद के मतदान कर सके। इवीएम प्रदर्शन केन्द्र के उद्घाटन मौके पर जन सेवक अजय सिंह, समाजसेवी अमित गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र शर्मा, विश्वजीत सिन्हा, जयराम दास, राजेश कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!