*समस्तीपुर के लिए ऐतिहासिक दिन, श्री रामजानकी मेडिकल कॉलेज में प्रथम MBBS सत्र का शुभारंभ*

श्रुति मिश्रा/मस्तीपुर।* बिहार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने समस्तीपुर स्थित श्री रामजानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के *प्रथम MBBS शैक्षणिक सत्र 2026* का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित *व्हाइट कोट सेरेमनी* में स्वास्थ्य मंत्री ने नव-प्रवेशित MBBS छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर उनके चिकित्सीय जीवन की शुरुआत पर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने कहा, “इस महाविद्यालय को पिछले दिनों ही 50 MBBS सीटों पर नामांकन एवं संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई थी और आज प्रथम सत्र का शुभारंभ हो रहा है। यह केवल समस्तीपुर जिला ही नहीं, बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का विशेष अवसर है।”
उन्होंने आगे कहा कि “हमारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को नए आयाम देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। हम चाहते हैं कि बिहार के बच्चों को डॉक्टर बनने के लिए बाहर न जाना पड़े, उन्हें अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध की सुविधा मिले।”
*गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति*
इस गौरवशाली अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी, माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी, माननीय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर जी, स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि जी सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, महाविद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
छात्रों में नए सत्र को लेकर खासा उत्साह देखा गया।


