*महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी*

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ विद्यापति की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धासुमन*
*विद्यापति की कालजयी रचनाएं मैथिली भाषा, साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : संजय सरावगी*
*महाकवि का साहित्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा : संजय सरावगी*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज ‘मैथिल कोकिल’ महाकवि विद्यापति जी की पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रदेश अध्यक्ष ने महाकवि के साहित्यिक योगदान को नमन करते हुए उन्हें मैथिली भाषा और भारतीय साहित्यिक परंपरा का अमूल्य रत्न बताया।
इस मौके पर संजय सरावगी ने कहा कि महाकवि विद्यापति की कालजयी रचनाएं हमारी समृद्ध मैथिली भाषा, साहित्य, संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी रचनाओं में लोकजीवन, मानवीय संवेदनाओं, प्रेम, भक्ति और सामाजिक चेतना का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा कि विद्यापति ने अपनी लेखनी से मैथिली भाषा को जो प्रतिष्ठा दिलाई, वह भारतीय साहित्य के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगी।
उन्होंने कहा कि महाकवि विद्यापति केवल मैथिली के महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय साहित्यिक चेतना के ऐसे हस्ताक्षर हैं, जिनकी रचनाओं की प्रासंगिकता सदियों बाद भी बनी हुई है। उनके साहित्य में मिथिला की माटी की सुगंध, यहां की सांस्कृतिक विरासत और जनमानस की भावनाएं जीवंत रूप में अभिव्यक्त होती हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाकवि विद्यापति की रचनाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक हैं। उनके विचारों और साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने विश्वास जताया कि महाकवि का साहित्य आने वाली पीढ़ियों को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि विद्यापति की विरासत मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता का आधार है और इसे सहेजना समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।


