*वैशाली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी का संबोधन*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/आज माननीय प्रधानमंत्री जी के हाथों इस कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का लोकार्पण बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
यह पुल हमारे नेता एवं पिता आदरणीय श्री Nitish Kumar जी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। ऐसे में उनके नाम पर इस पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ रखना बिहार के विकास में उनके 20 वर्षों के परिश्रम को सम्मान है। इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी का आभार व्यक्त करता हूं।
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रारंभ से ही पुल–पुलियों एवं सड़कों के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने बिहार के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांवों तक में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया।
मुझे उम्मीद है कि यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच विकास सेतु साबित होगा। क्षेत्र में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार एवं रोजगार के नए अवसरों का सूत्रधार साबित होगा।
इस दूरदर्शी परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए मैं अपने नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
आज बिहार बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत आधारभूत संरचना एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकास और समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। यह पुल इसका महत्वपूर्ण उदाहरण है।


