ताजा खबर

रिंग सेरेमनी समारोह में शामिल हुए नीतीश कुमार, नवयुगल को दी सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार पटना के ताज सिटी सेंटर के छठे तल पर स्थित वैशाली हाॅल में आयोजित गायत्री पटेल एवं ओम प्रकाश के रिंग सेरेमनी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवयुगल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें अंगूठी की रस्म एवं जीवन के नए अध्याय के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ में राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री हरेन्द्र बहादुर सिंह साथ मौजूद रहे।

श्री नीतीश कुमार ने नवयुगल के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास, आपसी समझ और परस्पर सम्मान की बुनियाद पर आगे बढ़़ता है। जीवन की इस नई यात्रा में दोनों एक-दूसरे के सहयोगी बनकर सुखद एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर हों।

इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्यों एवं समारोह में उपस्थित अतिथियों के साथ भी उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। पारिवारिक उल्लास एवं आत्मीयता के बीच आयोजित इस समारोह में श्री नीतीश कुमार की उपस्थिति से परिजनों में प्रसन्नता का माहौल रहा।

 

Related Articles

Back to top button