ताजा खबर

**केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से डॉ. संतोष कुमार सुमन की आत्मीय मुलाकात, बिहार के राजनीतिक परिदृश्य और एनडीए की मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा**

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य के विकास की प्राथमिकताओं, एनडीए गठबंधन की मजबूती, घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने श्री अमित शाह जी के व्यक्तित्व, संगठनात्मक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। देश की राजनीति में उनकी निर्णय क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली उन्हें विशिष्ट पहचान देती है। उनसे मिलना हमेशा सुखद और प्रेरणादायी अनुभव होता है।

Related Articles

Back to top button