प्रमुख खबरें
*माननीय कार्यकारी सभापति ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति प्रो॰ (डॉ॰) रामवचन राय ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता एवं ऊर्जा प्राप्त होती रहे तथा उनके नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।



