*यूजीसी नियमों की समीक्षा का निर्णय स्वागतयोग्य: विवेक ठाकुर*
*हर विद्यार्थी का सम्मान, अधिकार और हित सर्वोपरि: विवेक ठाकुर*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी नियमों की समीक्षा के लिए समिति गठित करने का निर्णय एक स्वागतयोग्य कदम है।
सांसद ने कहा यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किसी भी नियम के कारण समाज के किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव या अन्याय न हो। शिक्षा का उद्देश्य समान अवसर प्रदान करना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और सभी विद्यार्थियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना है।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के अनुरूप एक न्यायपूर्ण, समावेशी एवं भेदभावमुक्त शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर विद्यार्थी का सम्मान, अधिकार और हित सर्वोपरि है।


