मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण।।..

सोनू कुमार:-हिलसा (नालंदा):- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को हिलसा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सरदार पटेल कॉलेज के परिसर में स्थापित लौह पुरुष सरदार बल्लम्भ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, अस्थावां विधायक जितेंद्र कुमार आदि नेतागण भी मौजूद रहे । इस दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 3:20 बजे सड़क मार्ग से कॉलेज परिसर में पहुंचे। जहां स्थानीय विधायक सह कॉलेज के शासी निकाय सचिव कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया तथा प्राचार्य रविन्द्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वही कॉलेज की बच्चियों ने भी कतारबद्ध होकर उन्हें अभिनंदन की। मात्र 15 मिनट समय सीमा के भीतर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण व माल्यार्पण कर भावविनि श्रधांजलि दी। इसके बाद कॉलेज मद से पचासी लाख से बने प्रशासनिक भवन का उद्घाटन एवं विज्ञान भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री को देखने एवं सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित थी। लोगों को बैठने के लिए अलग- अलग पंडाल बनाया गया था। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने पंडाल के किनारे से उपस्थित सैकड़ो लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस सैकड़ो लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री को दिया। उपस्थित लोग मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए बेताब थे। लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री लोगों को बगैर संबोधित किए ही वापस चले गए। इससे लोगों में मायूसी देखी गई। इस मौके पर विधान पार्षद रीना यादव, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन, राजगीर विधायक कौशल किशोर, हरनौत पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार,पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार,जिला अध्यक्ष मो अरशद, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, हीरा विन्द,पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, उषा सिन्हा, रामचरित्र प्रसाद सिंह, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार, जदयू नेता संजय मुखिया, सोनू यादव,हसन खां, भरत शर्मा, वसुन्दरा कुमारी, संजय कांत, प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, नगर अध्यक्ष मुन्ना फर्नाडीस, हरिनारायण प्रसाद, मनोज रायफल, शैलेन्द्र कुमार, रजनीश ठाकुर, अलका सिन्हा, रूपेश ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा का रहा पुख्ता इंतजाम
मंगलवार को हिलसा में मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सुवह से ही सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखा गया। हर चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रही। नालंदा डीएम शशांक शुभंकर एव एसपी अशोक मिश्रा, डीएसपी सुमित कुमार , एसडीओ सुधीर कुमार, बीडीओ अमर कुमार, सीओ सोनू कुमार के अलावे तमाम प्रशासनिक महकमा विधिव्यवस्था में लगे रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ने हिलसा में महिला कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, सर्किट हाऊस का निर्माण कराने, के साथ नगर परिषद हिलसा में जलनिकासी हेतु सेटेज सहित स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना स्वीकृति प्रदान करने सहित आदि की मांग पत्र मुख्यमंत्री नीतीश की सौंपा।
हिलसा थरथरी मार्ग में पुल निर्माण के लिये सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष मुन्नी लाल यादव ने हिलसा -थरथरी मार्ग में अंग्रेज के जमाने से बना पुल जीर्ण शीर्ण के वजह कभी भी बड़ी हादसा होने का संभावना बना रहता है। जबकि इस मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ने के साथ बड़ी बाहनो का परिचालन होता है। उन्होंने हिलसा महादेव स्थान के पास पुल एव थरथरी में पुल निर्माण कराने की मांग पत्र मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा।