ताजा खबरप्रमुख खबरें

*भोजपुर:-राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के उपविजेता हैंडबॉल खिलाड़ियों को जिलाधिकारी महोदय ने किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह*

गुड्डू कुमार सिंह/आरा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में हैंडबॉल स्पर्धा में उपविजेता का गौरव प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आज *जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा* द्वारा अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि *खेल विभाग, बिहार सरकार एवम् बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना, बिहार* के तत्वावधान में दिनांक *11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक लहेरियासराय, दरभंगा* में राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं संघर्षशीलता का परिचय देते हुए उपविजेता (सिल्वर मेडल) का स्थान प्राप्त किया और जिले का मान बढ़ाया।

जिलाधिकारी महोदय ने उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा कहा कि खेल के क्षेत्र में प्राप्त प्रत्येक उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण, नियमित अभ्यास और सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा विजेता बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
भोजपुर जिले के इन प्रतिभाशाली हैंडबॉल खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही मौके पर उपस्थित *सहायक समाहर्ता (प्रशिक्षु) अमित मीणा (भा०प्र०से०), वरीय उपसमाहर्ता – सह-जिला खेल पदाधिकारी – मीनू कुमारी (बि०प्र०से०), अभिषेक कुमार ओझा – सचिव-सह-SAI NSNIS कोच, सुग्रीव कुमार -NIS कोच* एवम् सभी प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।

*नोट:-* भोजपुर जिले से 6 हैंडबॉल खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है जो आगामी दिसंबर माह में लुधियाना, पंजाब में आयोजित होने वाला है!

*चयनित खिलाड़ियों की सूची:-*
1. सागर सिंह
2. विशाल कुमार
3. आशुतोष राज
4. प्रत्यूष कुमार
5. सिन्टू कुमार
6. नागेंद्र कुमार
7. आदित्य कुमार
8. धीरज कुमार

Related Articles

Back to top button