*पटना के मनीषा डेयरी, परसा बाजार पटना में 20 किलो सड़ा पेड़ा, 10 किलो दही, 1 किलो हाइड्रो (औद्योगिक) 650kg मैदा एवं 650kg आटा जब्त कर नष्ट किया गया, अनियमितताओं पर तीन दिनों के लिए रसोईघर बंद*
श्रुति मिश्रा/आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा पटना के पुनपुन स्थित मनीषा डेयरी का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बिना बैच नंबर एवं निर्माण तिथि वाला 20 किलो सड़ा R.S. Gold Special Peda, 10 किलो दही और 1 किलो हाइड्रो (औद्योगिक) 650kg मैदा एवं 650kg आटा जब्त कर नष्ट किया गया। जिसका मूल्य लगभग 52000 रुपए है । खुले मैदा एवं स्पेशल पेड़े के नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।
निरीक्षण में खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं करने, साफ-सफाई की कमी, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र एवं कीट नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इसके मद्देनजर रसोई घर को तीन दिनों के लिए बंद कराया गया।


