
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
सांसद विवेक ठाकुर ने पिछली मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नवादा संसदीय क्षेत्र के वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के शीघ्र संचालन का दायित्व इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) को सौंपने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के प्रति नवादा सांसद ने समस्त नवादा लोकसभावासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा यह चीनी मिल नवादा लोकसभा सहित पूरे दक्षिण बिहार के किसानों की समृद्धि, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



