सीएमपीडीआई द्वारा स्कूली छात्रों के बीच सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश का प्रचार-प्रसार किया गया ।

गुड्डी साव/ स्कूली छात्रों में कम उम्र से ही ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही जैसे मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से सीएमपीडीआई ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक चलने वाले उपलक्ष्य में 13 अक्टूबर, 2026 को रांची के कांके स्थित बोरिया के सरकारी उच्च विद्यालय में छात्रों के लिए ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गई । कार्यक्रम के दौरान ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ अंकित स्कूल बैग एवं जूट के बैग छात्रों के बीच वितरित किए गए। छात्रों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए सतर्कता की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही, पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।
इन पहलों के माध्यम से सीएमपीडीआई युवा पीढ़ी में ईमानदारी, जवाबदेही और नैतिक आचरण के मूल्यों के प्रति जागरूता उत्पन्न करना और ईमानदारी व सच्चाई का वातावरण सृजित करना है।



