ताजा खबर

*एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन पर डॉ० प्रेम कुमार ने दी बधाई*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर गहरा हर्ष एवं गौरव व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कुल 85 पदक—21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य अर्जित कर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया है। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन देश में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और नई खेल संस्कृति का परिचायक है।

माननीय अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रभावी खेल नीति, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। देश में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होने से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाले समय में भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

माननीय अध्यक्ष ने 20वें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों तथा भारतीय दल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button