ताजा खबर
*बिहार विधान परिषद् में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो. (डा.) राम वचन राय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर विधान परिषद् के मुख्य भवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर माननीय उपनेता श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, माननीय सदस्य श्री रविंद्र कुमार सिंह, श्री सच्चिदानंद राय, श्री हरि सहनी, बिहार विधान परिषद् के निदेशक श्री शंकर कुमार, उप सचिव श्री मिथिलेश कुमार झा, श्री नवीन कुमार मिश्र, श्री मिथिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।


