अररिया : जिले में विजया दशमी का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में प्रतिमा विसर्जन के बाद सम्पन्न
दुर्गा पूजा के अवसर पर पलासी दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस दौरान दुर्गा मंदिर परिसरों में दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया था

अररिया, 25 अक्टूबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, जिला में विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। वही पलासी प्रखंड क्षेत्र में असत्य पर सत्य की जीत विजयादशमी का पर्व भक्तिमय व शांतिपूर्ण वातावरण में बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के बाद सम्पन्न हो गया। विसर्जन के अवसर पर भाजपा के युवा नेता रंजीत यादव, थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार, पु.अ.नि. कनकलता, अमित राज, संजय कुमार व मंदिर कमेटी के सदस्यगण आदि मौजूद थे। दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पलासी, खपरा, धर्मगंज, कलियागंज, हाट गांव, बलुआ ड्योढ़ी, फुलसरा सहित बीस स्थानों में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। दुर्गा पूजा के अवसर पर पलासी दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस दौरान दुर्गा मंदिर परिसरों में दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया था। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय थी। थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में सभी दुर्गा मंदिरों में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा मेले पर सक्रिय नजर जमाये हुई थी। दुर्गा पूजा के दौरान स्थानीय प्रशासन, व पुलिस बल काफी सक्रिय थी। थानाध्यक्ष के अलावे बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ विवेक कुमार मिश्रा, पु.अ.नि. कनकलता, स.अ.नि. राकेश कुमार, सोबरती हुसैन, संजय कुमार, अमित राज की सक्रिय भूमिका रही। वही दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को भाजपा युवा नेता रंजीत यादव व सिकटी विधायक विजय मंडल के प्रतिनिधि जोशी मंडल ने प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों का दौरा कर माता दुर्गा की पूजा अर्चना कर जिलावासियों के सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की। इसी क्रम युवा नेता रंजीत यादव ने जिला के लगभग दुर्गा मंदिरों का दौरा कर आमलोगों से मुलाकात की। उनलोगों ने धर्मगंज, फुलसरा, कलियागंज, उरलाहा, पलासी आदि दुर्गा मंदिरों का दौरा किया। इस अवसर पर युवा नेता रंजीत यादव व सुशील जोशी ने कार्यकर्ताओं व आम लोगो से मिलकर दुर्गा पूजा की बधाई दी। और माँ दुर्गा का चरण स्पर्श कर लोगों के खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान मन्दिर प्रबंधन कमिटी एवं स्थानीय युवाओं ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संजय मांझी, पूर्व मुखिया प्रमोद साह, सुनील भगत, गणेश भगत, मनोज कुमार, अरुण भगत, बिनोद साह, श्याम रजक, बिहारी ठाकुर, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।