जनसुनवाई में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/शुक्रवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ भी मौजूद रहे।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह चैकस है। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा एनडीए सरकार की हमेशा से प्राथमिकता रही है और इसे लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



