सहरसा : ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय शिक्षक संघ स्कूल में चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

सहरसा, 26 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत आज सुभाष चौक स्थित मध्य विद्यालय शिक्षक संघ स्कूल में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देश के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता एवं विकसित भारत की परिकल्पना को बढ़ावा देना रहा। जिसके अंतर्गत बच्चों ने अपने कल्पनाशीलता को चित्र के माध्यम सें प्रदर्शित कर अपने मनोभाव को सार्वजनिक रूप से उकेरा।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, शिक्षा विभाग के डीपीओ मिथलेश कुमार, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, जिला जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला महामंत्री भैरवानंद झा, जिला मंत्री अरविंद भगत, मीडिया प्रभारी कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।



