सहरसा : यूडीसी पद पर पदोन्नति हेतु आयोजित परीक्षा मे कर्मियों का नाम शामिल करने की मांग

सहरसा, 23 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, एलडीसी से यूडीसी पद पर पदोन्नति हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी सूची में निम्न कर्मियों का नाम शामिल नहीं होने पर कर्मियों ने बीएनमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति को आवेदन देकर पुन: सत्यापन करने की मांग की है। साथ ही छूटे हुए कर्मचारियों के हित में परीक्षा हेतु एक विशेष तिथि निर्धारित कर हम लोगो को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाय, ताकि हम नियमानुसार परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।
एलडीसी से यूडीसी पद पर पदोन्नति हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी निर्गत आवेदकों की सूची में निम्न आवेदकों वसंत प्रसाद सिंह, माधवेन्द्र नारायण सिंह, शंभू प्रसाद यादव, अभिनय कुमार सिन्हा का नाम शामिल नहीं है। सभी कर्मी एलडीसी के पद पर सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय, सहरसा में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा शर्तों के अधीन स्थायी रूप से कार्यरत हैं। हमलोगो का सेवाकाल निर्बाध और संतोषजनक है तथा मैंने पदोन्नति हेतु निर्धारित समस्त अर्हताएं पूर्ण कर ली हैं।
साथ ही हमलोगों के पदोन्नति परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता में कोई विधिक अड़चन नहीं है। नाम विलोपित होने से मुझे अपूरणीय क्षति हो रही है तथा मेरा भविष्य अधर में है।
इस संबंध में अभिलेख एवं विश्वविद्यालय में जमा समस्त दस्तावेजों का पुनः अवलोकन किये जाने की मांग की है।



