प्रमुख खबरें

*केपटाउन से सिडनी पहुंचे बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, राजनयिक अधिकारियों एवं अप्रवासी बिहारियों ने किया स्वागत*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार 69वें कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात अपने अध्ययन दौरे के क्रम में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचे।

सिडनी पहुंचने पर भारतीय राजनयिक अधिकारियों तथा ऑस्ट्रेलिया में रह रहे अप्रवासी बिहारियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अध्ययन दौरे के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न संस्थानों का अवलोकन करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों एवं अप्रवासी भारतीयों तथा बिहारियों के साथ संवाद करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button