प्रमुख खबरें

ISM College, Ranchi में सात दिवसीय Induction Programme का भव्य शुभारंभ ।

गुड्डी साव/ISM College, Ranchi में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक, व्यावसायिक और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सात दिवसीय Induction Programme का भव्य शुभारंभ 20 सितंबर से हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत मूल्यों, करियर की संभावनाओं तथा समग्र विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम में संस्थान के Chairman श्री Uday Pratap Singh, vice chancellor Dr DK Singh, JUT Director Dr. Ganga Prasad Singh, Dr Geeta Singh Associate professor Treasurer Dr. Vinoy Mohan एवं Principal Dr. Jyoti की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित academicians ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। Induction Programme के दौरान dance, singing एवं विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को ऊर्जा, उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष mentoring एवं guidance sessions रहे। अनुभवी शिक्षाविदों एवं संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, career planning, professional development, discipline, leadership और जीवन में सफलता के लिए आवश्यक कौशलों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

21 दिनों तक चलने वाला यह Induction Programme विद्यार्थियों के लिए सीखने, संवाद करने, प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। कार्यक्रम के आगामी दिनों में भी विभिन्न academic, interactive, cultural और personality development activities आयोजित की जाएंगी।
ISM College, Ranchi का यह प्रयास नए विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयीन जीवन की एक सकारात्मक, प्रेरणादायक और यादगार शुरुआत सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button