चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, रमेश सिंह फिर बने अध्यक्ष

रांची। सर्जना चौक स्थित राम मंदिर पूजा प्रांगण में रविवार को चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2025 की कमेटी को भंग कर वर्ष 2026 के लिए नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर समाजसेवी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह को एक बार फिर जिम्मेदारी दी गई। वहीं संस्थापक सदस्य रामानंद ठाकुर को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। नई कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजू वर्मा, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, सह कोषाध्यक्ष ओम वर्मा और विक्की वर्मा, जबकि कार्यकारी सचिव के रूप में हरीश कुमार और बबलू वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। समिति में वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, पूजा प्रभारी, पंडाल प्रभारी, मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य समेत विभिन्न पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की गई है। नई कमेटी की घोषणा के बाद समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष रमेश सिंह का माला पहनाकर और माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च
बैठक के बाद पूजा पंडाल परिसर में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी लॉन्च किया गया। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से समिति की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की गतिविधियों और दुर्गा पूजा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
1971 से हो रहा दुर्गा पूजा का आयोजन
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति वर्ष 1971 से आकस्मिक परिस्थितियों को छोड़कर लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है। इसके साथ ही सरहुल और रामनवमी के अवसर पर सेवा शिविर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
3D एनीमेशन होगा इस बार का आकर्षण
समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल में विशेष लाइटिंग के साथ 3D एनीमेशन की व्यवस्था की जाएगी। इसे दर्शनार्थियों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में तैयार किया जा रहा है। पूजा आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है



