District Adminstrationअपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

कोचाधामन में 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक जब्त

पुलिस की वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, चालक मौके से फरार

किशनगंज, 17 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे एक ट्रक को भी जब्त किया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से शराब की बड़ी खेप किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में पहुंचने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोचाधामन थानाध्यक्ष पुनीत इजहार आलम सहित पुलिस बल को वाहन जांच के लिए लगाया गया।पुलिस टीम ने मोहरमारी स्थित जय बजरंगबली चौक के समीप वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान किशनगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक नंबर NL03AA8874 को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया। पुलिस को देखते ही चालक ट्रक सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की कुल 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

इस मामले में कोचाधामन थाना कांड संख्या 481/2026, दिनांक 16 सितंबर 2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जब्त ट्रक को थाना लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी संतोष कुमार ने बताया कि शराब की खेप के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी से अर्जित संपत्ति का भी नियमानुसार पता लगाकर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार सिंह, कोचाधामन थानाध्यक्ष पुनीत इजहार आलम, जिला आसूचना इकाई के कर्मी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button