District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : डीएम ने पोठिया प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव पर दिए निर्देश

किशनगंज, 16 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पोठिया प्रखंड कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव, पत्रों के निष्पादन, कर्मियों की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, साफ-सफाई एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय में संधारित सभी संचिकाओं एवं पंजीयों को निर्धारित इंडेक्स के अनुसार क्रमबद्ध तरीके से सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कार्यालय के अभिलेख महत्वपूर्ण प्रशासनिक दस्तावेज हैं। इनके रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन पर भी उन्होंने जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने रायपुर पंचायत के धोबिनिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-291 का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित पोषण कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। केंद्र में निर्मित शौचालय, किचन समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण सुविधाओं के साथ किया गया है, उसी तर्ज पर जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निर्माण कराया जाए। डीएम ने अंचलाधिकारी को अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए जल्द उपयुक्त सरकारी भूमि चिह्नित कर नियमानुसार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं सीडीपीओ को अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा। इस दौरान डीएम ने मनरेगा योजना के तहत नींबू, सहजन (मोरिंगा) और अमरूद के पौधे भी लगाए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button