राज्य
बुथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा सिकरहटा मंडल में बैठक सम्पन्न

गुड्डू कुमार सिंह =आरा।भाजपा तरारी विधानसभा, सिकरहटा मंडल के मंडल केन्द्र मोआप कला के धुव्र प्रहलाद बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगाण में बूथ सशक्तिकरण एंव सत्यापन हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मंडल पदाधिकारी व शक्ति केंद्र का गठन और सत्यापन का कार्य किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीरामानुज सिंह ने किया।बैठक के दौरान जिला संयोजक सुनील सिह ने बुथ संशिक्तकरण के बारे में चर्चा करते हुए कार्यक्रताओ को विस्तार से समझाया ।बैठक में मंडल सयोजक श्री आदित्य मुनि सिंह ,मंडल के उपाध्यक्ष विनय सिंह ,उपाध्यक्ष हरेराम सिंह ,विक्रम गिरी ,परमहंस सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सिंह ,बिरेन्द्र गिरी ,विवेक कुमार सिह ,विकटेश सिंह समेत सभी बूथ अध्यक्ष शामिल थे।