राज्य

जमशेदपुर, तुलसी भवन के मानस सभागार में कुटुंब प्रबोधन जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर , तुलसी भवन के मानस सभागार में कुटुंब प्रबोधन जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड प्रांत के सह संयोजक श्री सुनील वर्णवाल जी विशिष्ट अतिथि एवं अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य श्री सुब्रह्मण्यम स्वामी जी का इस परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित परिवार जनों को बौद्धिक लाभ प्राप्त हुआ। श्री नंद लाल जी ( कुटुंब प्रबोधन क्षेत्र संयोजक) श्री गोविन्द जी (जमशेदपुर विभाग के कुटुंब प्रबोधन संयोजक) जी का कुटुंब प्रबोधन के नाते अपनी विचारों को रखते हुए मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री सुधाकर गिरी जी ने और (जमशेदपुर महानगर सह संघचालक एवं जमशेदपुर कुटुंब प्रबोधन के पालक) के नाते श्री रामचन्द्र जी के आशीर्वचनों के साथ धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर महानगर के कुटुंब प्रबोधन संयोजक श्री माधव जी ने किया। परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद पाठक जी एवं सहसंयोजक महेश साह जी, संतोष कुमार सिंह, मनोहर पाण्डेय जी, विपिन तिवारी जी एव अरुण कुमार सिंह के सहयोग से कुटुंब भजन और भारत माता की आरती के उपरांत कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button