राज्य

भाकपा महासचिव डी राजा बिहार दौरे पर।….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड डी राजा बिहार दौरे पर बुधवार को पटना पहुंचे। कॉमरेड राजा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के 30वें राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर 28 सितंबर को बेगूसराय में आयोजित छात्र युवा रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर दो नवम्बर को गांधी मैदान, पटना में आयोजित भाजपा हटाओं देश बचाओं रैली की तैयारी का जायजा भी लेंगे। पटना हवाई अड्डा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव कॉमरेड डी राजा का जोरदार स्वागत किया। हवाई अड्डे पर पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार, राज्य परिषद सदस्य इंद्र भूषण वर्मा, राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि नेताओं ने स्वागत किया।
भाकपा महासचिव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इंडिया का गठन लोकतंत्र, संविधान और संविधान के धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक चरित्र की रक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडिया गठबंधन निश्चित रूप से केन्द्र की भाजपा सरकार को बदलने में सक्षम होगा। सीपीआई मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, छात्रों और अन्य सामाजिक आंदोलनों के विभिन्न संगठनों को एकजुट कर इंडिया गठबंधन को मजबूत करेगी। अधिक समावेशी चर्चा और निर्णय के लिए अन्य राजनीतिक दलों को समायोजित करने के लिए इंडिया की समन्वय समिति का विस्तार किया जा सकता है। हमारा प्राथमिक उद्देश्य भाजपा और उसके सहयोगियों को हराना है। भाजपा विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया से घबरा गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा की विदाई तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!