District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : मिशन कायाकल्प के तहत हर पंचायत में पांच योजनाओं का होगा चयन

मिशन कायाकल्प के तहत पंचायतों में आधारभूत संरचनाओं को मिलेगा बढ़ावा

किशनगंज, 05 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिशन कायाकल्प के तहत पंचायतवार योजनाओं का चयन किया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के तहत पूर्व से मौजूद आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों को सुदृढ़ करने के साथ ही आवश्यकतानुसार नई परिसंपत्तियों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पंचायतवार महत्वपूर्ण एवं आवश्यक योजनाओं को चिन्हित किया जाएगा।

प्राथमिकता वाली योजनाओं में विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण अथवा नवनिर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण, उन्नयन या नवनिर्माण, सामुदायिक भवनों का सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन, स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सुदृढ़ीकरण, उन्नयन अथवा नवनिर्माण तथा अन्य अत्यावश्यक योजनाओं को शामिल किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों से ऐसी योजनाओं का चयन करने को कहा, जिससे उपलब्ध परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग हो और ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल सके।

समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की भी नियमित निगरानी करने को कहा।

वहीं, कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नाला उड़ाही, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट समेत अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित सभी बीडीओ, बीपीआरओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button