
नवेंदुमश्रा
नई दिल्ली – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की भक्ति को लोकचेतना से जोड़ने वाले महान संत एवं महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। ‘श्रीरामचरितमानस’ जैसी कालजयी रचना के माध्यम से उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन के जीवन से जोड़ा और सत्य, मर्यादा, करुणा, कर्तव्य तथा लोककल्याण की राह दिखाई।
तुलसीदास जी की कृतियाँ भक्ति की अभिव्यक्ति मात्र नहीं हैं बल्कि भारतीय जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का अमूल्य प्रकाश है। रामचरितमानस जैसा ग्रंथ भारत की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सदाचार और सुपंथ का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
जा पर कृपा राम की हो। ता पर कृपा करें सब कोई।।



