ध्वजारोहणरामगढ़

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रामगढ़ में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने फहराया तिरंगा

रामगढ़: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामगढ़ स्थित सिदो-कान्हू स्टेडियम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने तिरंगा फहराकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस जवानों, गृहरक्षकों एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित और देशभक्ति से ओतप्रोत परेड का मंत्री ने निरीक्षण कियापरेड में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, झारखंड आंदोलनकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों तथा अन्य कर्मियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आजादी अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान की अमूल्य विरासत है। इस विरासत को सम्मान, जिम्मेदारी और देशसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Back to top button