District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : अभियान बसेरा-02 के तहत 516 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती प्रमाण पत्र

किशनगंज, 15 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में अभियान बसेरा-02 के तहत भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण  पत्र वितरित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में सुयोग्यश्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के कर-कमलों से पांच सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले परिवारों में खुशी का माहौल रहा। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अभियान का उद्देश्य पात्र भूमिहीन परिवारों को आवास एवं जीवन-यापन के लिए भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

इसी क्रम में शेष सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण संबंधित अंचल स्तर पर किया गया। जिले के विभिन्न अंचलों में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पात्र लाभुकों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

प्रशासन के अनुसार जिले में अभियान बसेरा-02 के तहत कुल 495 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध कुल 516 सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है।

प्रशासन ने बताया कि अभियान के माध्यम से पात्र भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इससे जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आधार मिलने के साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में सुधार की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button