किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़
ठाकुरगंज : देशभक्ति के रंग में रंगा ठाकुरगंज, 2 हजार लोगों ने निकाली तिरंगा रैली

किशनगंज, 12 अगस्त (के.स.) फ़रीद अहमद, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से बुधवार को ‘वंदे मातरम’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया।
गांधी मैदान से प्रखंड कार्यालय तक निकली रैली में करीब दो हजार लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं, जवानों, जीविका दीदियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारों से माहौल देशभक्तिमय कर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा बलों व आम नागरिकों के बीच समन्वय एवं विश्वास को मजबूत करना रहा।



